SKD हॉस्पिटल ने 17वीं वर्षगांठ पर शुरू की रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट यूनिट, जानें प्रमुख सेवाएं
एसकेडी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 17 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अत्याधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट यूनिट का शुभारंभ किया। नई यूनिट से ऑर्थोपेडिक सर्जरी में अधिक सटीकता और आधुनिक सर्जिकल तकनीक उपलब्ध होने की बात कही गई है। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, आईवीएफ, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, आईसीयू और अन्य सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध हैं। वहीं, एसकेडी ग्रुप वृंदावन योजना में एक नए अत्याधुनिक अस्पताल कैंपस का निर्माण भी कर रहा है
