Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
baba sidiqi

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरा शूटर शिव कुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

Posted on October 13, 2024October 13, 2024 By Chhavi Singh

ST.News : महाराष्ट्र : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड ने मुंबई शहर की कानून-व्यवस्था की स्थिति को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की हत्या सुपारी लेकर की गयी है और इसमें बिश्नोई गैंग का हाथ है। इसके अलावा पुलिस ने तीसरे हत्यारे की पहचान भी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरा शूटर शिव कुमार है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

शनिवार को दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान बाबा सिद्दीकी को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी थी। उन्हें अचेत अवस्था में रात साढ़े नौ बजे लीलावती अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा सेवा विभाग में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उस समय उनकी नब्ज, हृदय गति नहीं चल रही थी, रक्तचाप भी नहीं था और उनके सीने में गोली लगने के घाव थे। उन्होंने बताया कि सिद्दीकी का काफी खून बह गया था और उन्हें होश में लाने की कोशिशें तुरंत शुरू की गयी थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं पाए और शनिवार रात 11 बजकर 27 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी, जिसकी पहचान गुरमैल बलजीत सिंह के रूप में हुई है हरियाणा का रहने वाला है और दूसरे आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी फरार है, लेकिन उसकी भी पहचान हो गयी है। तीसरा शूटर शिव कुमार है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई के कई ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं।

मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। दोनों ने पूछताछ के दौरान बिश्नोई गैंग से होने की बात कबूल की है। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि दोनों आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले 25-30 दिनों तक उस इलाके की रेकी भी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हमलावरों ने सिद्दीकी पर तब गोलियां चलायी जब लोगों ने दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान पटाखे फोड़ने शुरू किए।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के संबंध में निरमल नगर पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 589/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5), साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 5 और 27, और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के प्रतिष्ठित मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड हस्तियों के करीब माना जाता था। सिद्दीकी की हत्या पिछले तीन दशक में मुंबई में किसी हाई-प्रोफाइल नेता की हत्या का पहला मामला है जिसने पूरे राज्य को चौंका दिया है। छात्र जीवन से ही कांग्रेस का सदस्य रहे सिद्दीकी इस साल फरवरी में अजित पवार नीत राकांपा में शामिल हो गए थे। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी।

महाराष्ट्र, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भोपाल: पति ने 16 साल तक पत्नी को बंधक बना कर किया उत्पीड़न, महिला को छुड़ाया गया
Next Post: मुंबई जैसे शहर में ऐसी घटना हो सकती है तो फिर कहा जा सकता है कि वहां कोई भी सुरक्षित नहीं : तेजस्वी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया