वीरू सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम जनता की सुरक्षा करना है, लेकिन वर्तमान में वह निर्दोषों को गोली मार रही है
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)
सासाराम में हुए बादल सिंह हत्याकांड को लेकर आज करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए शिव सागर के सेलारी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि बादल को इंसाफ मिलना चाहिए। वीरू सिंह ने बिहार को वीरों की धरती बताते हुए 84 वर्ष के वीर कुंवर सिंह का उदाहरण दिया, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ा था।
वीरू सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम जनता की सुरक्षा करना है, लेकिन वर्तमान में वह निर्दोषों को गोली मार रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शासन और प्रशासन की ओर से जल्द न्याय नहीं मिला, तो करणी सेना इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी और फिर से गांव में आएगी।