Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
udhav thakry

BMC चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, करीब 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे साथ आए

Posted on December 24, 2025December 24, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk
अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं और मतदाताओं को साधने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना रहे हैं। इसी बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। करीब दो दशक बाद चचेरे भाई उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) और राज ठाकरे (एमएनएस) बीएमसी चुनाव के लिए एकजुट हो गए हैं।

आज दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। मुंबई के वर्ली स्थित होटल ब्लू सी में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आकर चुनाव लड़ने की घोषणा की।

बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है, जो 30 दिसंबर तक चलेगी। मुंबई समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी।

गठबंधन पर मंत्री संजय शिरसाट का हमला

राज-उद्धव के गठबंधन पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ये लोग साथ चलते तो हाल ही में हुए नगर पंचायत चुनावों में उन्हें इतनी हार क्यों झेलनी पड़ती। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन उनकी मजबूरी है, क्योंकि कांग्रेस और शरद पवार भी शिवसेना यूबीटी के साथ नहीं हैं। “जैसे डूबते को तिनके का सहारा होता है, उसी तरह उद्धव ठाकरे अब राज ठाकरे का सहारा ले रहे हैं,” शिरसाट ने कहा। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि इस गठबंधन से उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला।

राज ठाकरे का बयान: मुंबई का मेयर मराठी ही बनेगा

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीटों का बंटवारा अभी मायने नहीं रखता और कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह बाद में तय होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मुंबई का मेयर मराठी ही बनेगा।”

उद्धव ठाकरे का तीखा संदेश

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में बैठे लोग मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई को तोड़ने की साजिश करने वालों को खत्म कर देंगे।”

बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे भाइयों का यह गठबंधन महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है और इसका असर चुनावी नतीजों पर कितना पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Post Views: 2
महाराष्ट्र, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: EPFO 3.0: पीएफ आंशिक निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा सुविधा
Next Post: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का संवेदनशील चेहरा, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीजों से की मुलाकात

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया