Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
rekha gupta 1

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का संवेदनशील चेहरा, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीजों से की मुलाकात

Posted on December 24, 2025December 24, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों का दौरा किया और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने मरीजों की समस्याएं ध्यान से सुनीं, उन्हें ढांढस बंधाया और उनके इलाज की जानकारी स्वयं ली।

निरीक्षण के दौरान रेखा गुप्ता ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मरीज को समय पर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार मिले। उन्होंने साफ-सफाई और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा किसी भी कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

अस्पताल निरीक्षण का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री मरीजों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाती नजर आ रही हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विभिन्न विभागों में सुधार और नवीनीकरण का काम लगातार जारी है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और पहली बार विधायक चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री बनी हैं। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: BMC चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, करीब 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे साथ आए
Next Post: Christmas 2025 Inspirational And Spiritual Messages: अपनों को भेजें प्रेम, शांति और विश्वास के संदेश

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया