Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
IPL 2026

IPL 2026 नीलामी में बड़े उलटफेर, कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, लियाम लिविंगस्टोन और सरफराज खान अनसोल्ड

Posted on December 16, 2025December 16, 2025 By Chhavi Singh

IPL 2026 की नीलामी ने क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है

ST.News, Sports Desk
IPL 2026 की नीलामी ने क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है। इस बार ऑक्शन में कई ऐसे फैसले देखने को मिले, जिनकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन नीलामी इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए, जबकि दूसरी ओर कई बड़े और चर्चित नामों को कोई खरीदार नहीं मिला।

सबसे हैरान करने वाला नाम इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का रहा। उन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि कई फ्रेंचाइजियां उन पर बड़ी बोली लगाएंगी, लेकिन पहले राउंड में ही वे अनसोल्ड रह गए। लिविंगस्टोन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, इसके बावजूद किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इन-फॉर्म बल्लेबाज सरफराज खान और पृथ्वी शॉ भी अनसोल्ड रहे। दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था और वे पहले सेट में शामिल थे, फिर भी किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई। इसके अलावा न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो को भी खरीदार नहीं मिल सका।

अब तक IPL 2026 नीलामी में अनसोल्ड रहे प्रमुख खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
जेक फ्रेजर मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, डेवॉन कॉनवे, सरफराज खान, गस एटकिंसन, रचिन रवींद्र, लियाम लिविंगस्टोन, वियान मुल्डर, श्रीकर भरत, जॉनी बेयरस्टो, रहमनुल्लाह गुरबाज, जैमी स्मिथ, दीपक हुड्डा, मैट हेनरी, आकाशदीप, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, स्पेंसर जॉनसन, फजल हक फारुकी, राहुल चाहर, महीश तीक्षणा, मुजीब उर रहमान, अथर्व तावडे, अनमोलप्रीत सिंह, अभिनव तेजराना और अभिनव मनोहर।

नीलामी में इतने बड़े नामों का अनसोल्ड रहना यह दिखाता है कि इस बार फ्रेंचाइजियों की रणनीति अलग रही और उन्होंने अनुभव व स्टार पावर के बजाय टीम संतुलन और भविष्य की जरूरतों को प्राथमिकता दी। IPL 2026 का ऑक्शन इसी वजह से अब तक का सबसे अप्रत्याशित माना जा रहा है।

खेल

Post navigation

Previous Post: ‘बॉर्डर 2’ का टीजर लॉन्च: पापा धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार इवेंट में दिखे सनी देओल, भावुक हुए वरुण धवन
Next Post: Traffic rules violation in the capital Delhi : दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, विशेष अभियान में 24 हजार से ज्यादा चालान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया