Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
Border Movie

‘बॉर्डर 2’ का टीजर लॉन्च: पापा धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार इवेंट में दिखे सनी देओल, भावुक हुए वरुण धवन

Posted on December 16, 2025December 16, 2025 By Chhavi Singh

इवेंट में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही

ST.News Desk
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। मुंबई में आयोजित टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल खास तौर पर मौजूद रहे। यह मौका इसलिए भी भावुक रहा क्योंकि पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद यह पहला सार्वजनिक इवेंट था, जिसमें सनी देओल नजर आए। इस दौरान वे भावुक भी दिखे। इवेंट में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।

टीजर लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। वरुण ने बताया कि शूटिंग के दौरान जब पहली बार सनी देओल ने उनका नाम लिया, तो वे काफी नर्वस हो गए। उन्होंने कहा, “मैं बहुत सालों बाद नर्वस और इमोशनल हुआ हूं। लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि मैं सनी देओल के साथ काम कर रहा हूं। जेनुइनली थैंक यू सर, थैंक यू सो मच कि आपने हम सबको आपके साथ काम करने का मौका दिया।” इतना कहने के बाद भावुक हुए वरुण धवन ने सनी देओल के पैर छुए, जिसके बाद सनी ने उन्हें गले लगा लिया।

Border movie 2

वरुण धवन ने शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी शूटिंग पहले शुरू हो चुकी थी, लेकिन सनी देओल अपने हिस्से की शूटिंग से करीब चार दिन पहले ही सेट पर पहुंच गए थे। वरुण ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार देखा कि इतना बड़ा सुपरस्टार सेट पर शांति से कुर्सी लगाकर बैठा रहता है, शूटिंग देखता है और किसी को निर्देश नहीं देता। सनी देओल ने उन्हें पूरी तरह कंफर्टेबल महसूस कराया।

वरुण धवन ने सनी देओल को अपना ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि जब उन्होंने सनी के साथ पहला सीन किया और सनी ने उनके किरदार का नाम लिया, तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें खुद को पिंच करना पड़ा, क्योंकि बचपन से ही सनी देओल उनके हीरो रहे हैं। वरुण ने यह भी याद किया कि उन्होंने फिल्म ‘बॉर्डर’ चंदन सिनेमा में कई बार देखी थी और आज उसी हीरो के साथ काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

‘बॉर्डर 2’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने बताया कि वह परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात है और वह चाहते हैं कि यह फिल्म देश की आर्म्ड फोर्सेस और बच्चों को प्रेरित करे।

टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म की कहानी की झलक भी सामने आ गई है। ‘बॉर्डर 2’ भारत-पाक युद्ध 1971 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। टीजर में शकरगढ़ सेक्टर में धमाके, श्रीनगर के आईएएफ बेस पर घायल जवान और उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना की कार्रवाई को बेहद रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में भीषण हादसा, 7 बसें व 3 वाहन टकराए, आग लगने से 13 की मौत
Next Post: IPL 2026 नीलामी में बड़े उलटफेर, कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, लियाम लिविंगस्टोन और सरफराज खान अनसोल्ड

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया