Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
atishi

BJP के संपर्क में हैं Swati Maliwal, Atishi ने कहा- उनके सारे आरोप झूठे

Posted on May 18, 2024 By Chhavi Singh

आम आदमी पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाने के बाद, उसने एक बार फिर मालीवाल को अपना “मोहरा” बनाने के लिए भगवा पार्टी पर हमला बोला है। आप ने आरोप लगाया है कि डीसीडब्ल्यू में संविदा कर्मचारियों की अवैध भर्ती के संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा उनके खिलाफ दायर मामले में सजा का समय नजदीक आने के बाद से स्वाति मालीवाल दिल्ली के सीएम के खिलाफ साजिश में शामिल हो गईं।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि कल सामने आये वीडियो ने स्वाति मालीवाल जी के आरोपों का पर्दाफाश कर दिया है। वह इस वीडियो में पुलिसकर्मियों और विभव कुमार जी को ऊंची आवाज में धमकाते हुए दिख रही हैं। वहीं आज एक और वीडियो सामने आया है, जोकि CM आवास के गेट का CCTV का वीडियो है। यह वीडियो भी उनके झूठ का पर्दाफाश कर देता है। स्वाति मालीवाल जी ने अपनी शिकायत में जो कुछ कहा है, वह सब इस वीडियो में कुछ नहीं दिखता।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय से लेकर दिल्ली पुलिस तक भाजपा की पूरी मशीनरी किस तरह काम कर रही है, यह कल तीस हजारी कोर्ट में देखने को मिला। कल पूरा दिन कोर्ट बिभव कुमार की मांग पर पुलिस से FIR की कॉपी मांगती रही, लेकिन कॉपी नहीं दी गई। कोर्ट ने आज सुबह तक का समय दिया था। आज दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है कि FIR संवेदनशील है इसलिए इसे कोर्ट में जमा नहीं किया जा सकता और आरोपी को नहीं दिया जा सकता। यह FIR की copy बीजेपी ने सभी मीडिया हाउस को भेजी है लेकिन BJP की पुलिस कह रही है कि हम इसे आरोपी को नहीं दे सकते। इस पूरी साज़िश को बीजेपी के सर्वोच्च स्तर से मॉनिटर किया जा रहा है।

आतिशी ने कहा कि इन दोनों वीडियो ने साबित कर दिया है कि स्वाति मालीवाल जी के सभी आरोप झूठे थे। उनके आरोप एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं, जोकि BJP के द्वारा रची जा रही है। बीजेपी सरकारी एजेंसियों से केस करवाकर विपक्ष के नेताओं को ब्लैकमेल करती है और उन्हें बीजेपी में शामिल करती हैं। इसी तरह स्वाति जी पर दिल्ली महिला आयोग को लेकर ACB का एक केस चल रहा था। इस मामले में अब सजा का एलान होने वाला है और इसी केस को आधार बनाकर स्वाति मालीवाल जी को इस साजिश का हिस्सा बनाया जा रहा है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: अपने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता कर रही ममता बनर्जी : नड्डा
Next Post: गर्मियों की तेज धूप से अपनी त्वचा की करे देखभाल, फॉलो करें ये टिप्स

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया