Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
nadda

अपने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता कर रही ममता बनर्जी : नड्डा

Posted on May 18, 2024 By Chhavi Singh

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘वोट बैंक की राजनीति’ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और कहा कि ममता अपने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता कर रही हैं। नड्डा ने ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को शरण देने और उन्हें आईडी कार्ड और राशन कार्ड देकर मतदाता बनाने का आरोप लगाया और इस तरह के कार्यों को ‘राष्ट्र-विरोधी’ बताया। शाहजहां शेख के केस में आपने (ममता बनर्जी) इतने दिन चुप्पी रखी, हाईकोर्ट को सीबीआई को जांच सौपनी पड़ी। महिलाएं बोल रही थीं, डेलीगेशन जा रहे थे। आपके (ममता बनर्जी) कान में जूं तक नहीं रेंगी। हम एक राष्ट्रवादी पार्टी हैं. हमारे सदस्यों की अपनी-अपनी आस्थाएं हैं जिनके प्रति वे प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनाकर आगे बढ़ें। इससे जो उभरता है वह भारतीय है, मूलतः हिंदू नहीं।

बीजेपी अध्यक्ष ने कथित संदेशखाली घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम को आड़े हाथों लिया और उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शेख शाहजहां के मामले पर वह चुप थीं, हाई कोर्ट को जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को देनी पड़ी. महिलाएं चिल्ला रही थीं और आपने इसकी परवाह भी नहीं की। ममता बनर्जी के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि संदेशखाली घटना भाजपा की साजिश थी, नड्डा ने कहा कि बेईमान प्रशासक, बेईमान राजनेता। अगर मैं सीएम हूं और इस तरह का मामला मेरे पास आता है, तो मैं कहूंगा किमैं इसकी जांच करूंगा। मैं इसके विवरण में जाऊंगा। वह पहले चुप क्यों थीं और बाद में उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया।’

उन्होंने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता किया। टीएमसी घुसपैठियों को आश्रय दे रही है और उन्हें आईडी कार्ड और राशन कार्ड देकर मतदाता बना रही है, यह राष्ट्र विरोधी गतिविधियां है। वे ऐसे लोगों को संरक्षण भी देते हैं। उत्तर 24 परगना जिले का एक गांव संदेशखाली इस साल फरवरी में तब सुर्खियों में आना शुरू हुआ जब ग्रामीण, ज्यादातर महिलाएं, सत्तारूढ़ टीएमसी और शाहजहां (घटना के मुख्य आरोपी) के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पुलिस लॉकअप में जीजा-साली ने लगाई फांसी, अररिया के ताराबाड़ी थाने में गांव वालों ने लगाई आग
Next Post: BJP के संपर्क में हैं Swati Maliwal, Atishi ने कहा- उनके सारे आरोप झूठे

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme