Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 26 135608

सासाराम में बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम का कांग्रेस पर हमला, कहा– विपक्षी दल सत्ता के लिए कर रहे गठबंधन

Posted on June 26, 2025June 26, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


सासाराम से एक बड़ी राजनीतिक बयानबाजी सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। सासाराम के परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जब तक संस्थान उनके पक्ष में काम करते हैं, तब तक वे उसकी तारीफ करते हैं, लेकिन जैसे ही उनके खिलाफ कोई सच्चाई सामने आती है, वे संविधान की दुहाई देने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय, और सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्थाओं की साख पर सवाल खड़े किए हैं।

जफर इस्लाम ने कांग्रेस पर “डिजिटल आपातकाल” लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर कोई कांग्रेस के खिलाफ कुछ लिखता है, तो उसे ब्लॉक कर दिया जाता है।

Screenshot 2025 06 26 135549

प्रवक्ता ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को तीन बार आपातकाल दिया है, और अब फिर से वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के संबंधों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव को कांग्रेस ने महीनों तक जेल में रखा और प्रताड़ित किया, फिर भी आज वे उसी कांग्रेस के साथ खड़े हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां विचारधारा की नहीं, बल्कि सत्ता की लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को यह याद दिलाना जरूरी है कि देश में कभी आपातकाल भी लगाया गया था, ताकि लोकतंत्र की महत्ता को समझा जा सके। यह बयान आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर दिया गया है, जब देश में एक बार फिर आपातकाल और लोकतंत्र के मुद्दे पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: मानसून के साथ तुतला भवानी वॉटरफॉल में लौटी रौनक, पर्यटकों का लगा तांता
Next Post: चाय की चुस्की पर दिखे सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, बोले– यह मेरी पुरानी दिनचर्या है, चुनावी स्टंट नहीं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया