Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 26 142154

चाय की चुस्की पर दिखे सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, बोले– यह मेरी पुरानी दिनचर्या है, चुनावी स्टंट नहीं

Posted on June 26, 2025June 26, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम से एक सादगी भरी तस्वीर सामने आई है, जहां स्थानीय विधायक और राजद नेता राजेश गुप्ता को आज शहर की एक चाय की दुकान पर अपने पुराने साथियों के साथ चाय की चुस्कियां लेते देखा गया। पत्थर की बेंच पर आम लोगों की तरह बैठे विधायक जी लोगों से बातचीत करते नजर आए।

Screenshot 2025 06 26 142208

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है, तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “यह मेरी पुरानी दिनचर्या है। चुनावी साल हो या ना हो, जब भी समय मिलता है, मैं अपने दोस्तों के साथ इसी तरह बैठता हूं और चाय पीता हूं।”

राजेश गुप्ता ने बताया कि विधायक बनने के बाद उनकी व्यस्तता जरूर बढ़ी है। कभी विधानसभा सत्र, तो कभी पार्टी बैठकों में पटना आना-जाना लगा रहता है, जिससे आम जनजीवन से जुड़ाव का समय कम हो जाता है। लेकिन जब भी फुर्सत मिलती है, तो वे चाय की दुकानों पर बैठना नहीं भूलते।

उन्होंने यह भी बताया कि विधायक बनने से पहले वे एक ठेकेदार के रूप में काम करते थे और उस समय भी दोस्तों के साथ चौक-चौराहों की चाय की दुकानों पर बैठना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। “आज भी वक्त मिलता है, तो मैं उसी पुराने अंदाज में लौट जाता हूं। इससे चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है,” उन्होंने स्पष्ट किया।

गौरतलब है कि राजेश गुप्ता 2020 में पहली बार सासाराम विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उनके इस सहज व्यवहार और जमीन से जुड़े अंदाज की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। चुनावी साल में भी उनका यह सादा रूप उन्हें आम जनता के और करीब ले आता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में बीजेपी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम का कांग्रेस पर हमला, कहा– विपक्षी दल सत्ता के लिए कर रहे गठबंधन
Next Post: सासाराम की 6 साल की आब्या बनी घुड़सवारी की स्टार, ‘बादल’ के साथ मोहल्ले की सड़कों पर लगाती हैं दौड़

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया