Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 28

करवंदिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड की निर्मम हत्या, फाजिलपुर सिवान स्थित निर्माणाधीन आश्रय होम टाउन परिसर में मिली लहूलुहान लाश

Posted on July 20, 2025July 20, 2025 By Sanchar Times News

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस-प्रशासन ने कहा – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

करवंदिया थाना क्षेत्र के फाजिलपुर सिवान स्थित आश्रय होम टाउन के निर्माणाधीन परिसर में शनिवार की रात सुरक्षा गार्ड संजय सिंह की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक की पहचान वजीरगंज गांव निवासी स्व. ललन चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

बेटे ने देखी पिता की लहूलुहान लाश

Capture 2 1

रात में ड्यूटी पर गए संजय सिंह जब सुबह तक घर नहीं लौटे तो उनके पुत्र शशि कुमार ने उन्हें कॉल किया, परंतु संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह जब आश्रय होम टाउन परिसर पहुंचा, तो वहां पिता की खून से सनी लाश देखकर बदहवास हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

Capture 1 7

घटना की सूचना मिलते ही करवंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरी के इरादे से घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर गार्ड की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

ग्रामीणों का विरोध, शव उठाने से रोका

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने शव को उठाने से रोक दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालात को काबू में करने के लिए डीएसपी दिलीप कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को सांत्वना और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: चंदन मिश्रा हत्याकांड: मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को कोलकाता से STF ने किया गिरफ्तार, हत्या की साजिश में कई और नाम उजागर
Next Post: अब ‘Cool Dude’ नहीं, ‘Kind Guy’ है असली हीरो: जानिए आज की महिलाएं डेटिंग में क्या चाहती हैं

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया