Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
Screenshot 2026 05 18 143326

‘चांद मेरा दिल’ को मिला UA सर्टिफिकेट, CBFC ने हटवाए किसिंग सीन

Posted on May 18, 2026May 18, 2026 By Chhavi Singh

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म चांद मेरा दिल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इंटेंस लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रिलीज से पहले फिल्म को अब सेंसर बोर्ड यानी CBFC से UA सर्टिफिकेट भी मिल गया है, हालांकि बोर्ड ने कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं

ST.News Desk

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है और अब इसी कड़ी में चांद मेरा दिल दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। फिल्म में पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि, बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं।

बताया जा रहा है कि CBFC ने फिल्म से 10 सेकेंड का एक किसिंग सीन हटाने को कहा है। इसके अलावा 1 मिनट 36 सेकेंड लंबे एक लिप-लॉक सीन को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फिल्म में शामिल चाइल्ड एक्टर्स के लिए कंसेंट लेटर्स जमा कराने को भी कहा गया है।

फिल्म के रनटाइम की बात करें तो चांद मेरा दिल की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट 36 सेकेंड रखी गई है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।

विवेक सोनी इससे पहले मीनाक्षी सुंदरेश्वर का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले थे। इस नई फिल्म में अनन्या पांडे ‘चांदनी’ के किरदार में नजर आएंगी, जबकि लक्ष्य लालवानी ‘आरव’ की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस को इस नई रोमांटिक जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: पश्चिम बंगाल में जल्द लागू होगा 7वां वेतन आयोग, सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
Next Post: महोबा में NEET छात्रा से दरिंदगी, 16 दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया