Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
pic 1

अंबेडकर पर शाह के बयान से बवाल

Posted on December 19, 2024December 19, 2024 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर बुधवार को संसद के दोनों सदनों और संसद भवन परिसर में विपक्ष के जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह का बचाव किया है। शाह ने भी प्रेस कांफ्रेस कर सफाई दी।

आज विपक्ष पूरी तैयारी के साथ संसद भवन आया था। विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस ने किया। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने डा. अंबेडकर की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया। नेताओं ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि गृहमंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और गृहमंत्री का इस्तीफे की मांग की। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही तीन मिनट के अंदर ही सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। राज्यसभा में विपक्ष ने इसी मुद्दे पर हंगामा किया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि 10-12 सेकेंड के क्लिप को दिखाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का अरोप गलत है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी कहा कि उन्होंने रिकार्डिग देखी, अमित शाह का बयान कहीं से आपत्तिजनक नहीं है। विपक्ष के शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में दो आईआरएस अधिकारियों समेत सात को किया गिरफ्तार
Next Post: पंजाब में किसानों ने तीन घंटे रोकी रेल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया