Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 21 165318

सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े मारपीट, वायरल वीडियो से उठा सुरक्षा पर सवाल

Posted on August 21, 2025August 21, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने न सिर्फ यात्रियों में दहशत फैला दी, बल्कि रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Screenshot 2025 08 21 165348

घटना स्टेशन परिसर की है, जो GRP थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद मारपीट जैसी गंभीर घटना का घंटों तक किसी भी अधिकारी को पता न चलना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान वहां मौजूद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो युवक बीच स्टेशन पर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात GRP की गैरमौजूदगी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जब इस मामले पर GRP इंस्पेक्टर से संपर्क किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या GRP सुरक्षा बल वाकई अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर है?

यह पहली बार नहीं है जब सासाराम रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटना सामने आई हो। आए दिन ऐसी घटनाएं यात्रियों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर संदेह खड़ा करती हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन और GRP इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास: पत्नी और साले ने मिलकर युवक को छत से फेंका, कमर टूटी, सिर में गंभीर चोट
Next Post: सासाराम में पत्रकारों पर भड़के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, बोले – “कैमरे की जगह पिस्तौल लेकर चलो”

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया