Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
shahzad poonewala

कांग्रेस पार्टी ने पहले चुनाव आयोग का अपमान किया और अब सीजेआई का : शहजाद पूनावाला

Posted on October 21, 2024October 21, 2024 By Sanchar Times News

ST,News Desk : कांग्रेस नेता उदित राज ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ के राम मंदिर के समाधान के लिए भगवान की प्रार्थना वाले बयान की ¨नदा की थी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को उन पर जमकर निशाना साधा। शहजाद पूनावाला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, संवैधानिक पदों और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस की पहचान है। पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के पद का अपमान किया, जिस तरह से प्रधानमंत्री को गाली दी। फिर हरियाणा चुनाव के बाद चुनाव आयोग का अपमान किया और अब उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी नहीं बख्शा।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा, थ्इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संवैधानिक व्यवस्था में नहीं, बल्कि परिवारवाद में विास करती है। जब फैसला उनके पक्ष में आता है तो वे संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं। अन्यथा वे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हैं। आज एक व्यक्ति और एक पार्टी के विरोध में कांग्रेस पार्टी देश और देश की संस्थाओं के खिलाफ उतर आई है। आगे उन्होंने उदित राज पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, थ्अब कांग्रेस पार्टी बताए कि उनके लोकसभा उम्मीदवार उदित राज ने जो कहा है, उस पर वह क्या कार्रवाई करेगी, क्या उन्हें पार्टी से निकालेगी? या यह राहुल गांधी के विचार हैं जो उदित राज ने व्यक्त किए हैं।

उल्लेखनीय है कि सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ के राम मंदिर के समाधान के लिए भगवान की प्रार्थना वाले बयान पर कहा था कि न्यायमूर्तिचंद्रचूड़ ने कहा कि अयोध्या मामले के समाधान के लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी कि इसका समाधान हो जाए। उन्होंने यदि कई और मुद्दों के लिए भी प्रार्थना कर दी होती तो वे मुद्दे भी हल हो जाते। इन मुद्दों में आम आदमी को बिना पैसे के हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिल जाता। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग बंद हो जाता।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में छह लोगों की मौत, आठ घायल: सूत्र
Next Post: घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन से मोहम्मद सिराज पर बढा दबाव

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया