Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
isrial 10

लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में छह लोगों की मौत, आठ घायल: सूत्र

Posted on October 21, 2024October 21, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

बेरूत। पूर्वी लेबनान के शहर बालबेक में एक घर पर सोमवार को इजरायली ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने मध्य बालबेक के नबी इनाम पड़ोस में स्थित घर पर हमला किया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

सिविल सुरक्षा टीमों ने शवों को बाहर निकाला, जबकि लेबनानी रेड क्रॉस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया। इस बीच, हिजबुल्लाह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने रविवार शाम को दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना के साथ गोलीबारी के दौरान एक इजरायली हर्मीस-900 ड्रोन को मार गिराया था। समूह ने कहा कि यह 8 अक्टूबर 2023 के बाद से दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में मार गिराया गया नौवां ड्रोन था।

हिजबुल्लाह ने बताया कि उसने सोमवार को खल्लेत वर्देह क्षेत्र और मारून अल-रास गांव में इजरायली सेना को निशाना बनाकर रॉकेट दागे। इसके अलावा उसने इजरायल के मोशाव बेत हिलेल में एक इजरायली गोला बारूद के भंडार को निशाना बनाया। इजरायली सेना ने 23 सितंबर से लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यह हमले हिजबुल्लाह के साथ खतरनाक तनाव को दर्शाते हैं। इजरायल ने सीमा पार एक जमीनी अभियान भी चलाया है, जिसका उद्देश्य हिजबुल्लाह की ताकत को कमजोर करना है। –आईएएनएस एफजेड/


Spread the love
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: महाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन भाजपा की चाल : संजय राउत
Next Post: कांग्रेस पार्टी ने पहले चुनाव आयोग का अपमान किया और अब सीजेआई का : शहजाद पूनावाला

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme