घरेलू रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई
सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सासाराम नगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान Narendra Modi का पुतला दहन भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने किया।
प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों, एलपीजी, बिजली दरों और उर्वरक यूरिया के दामों में लगातार वृद्धि कर सरकार ने आम जनता और किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस की किल्लत से निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
नेताओं ने कहा कि आज स्थिति यह है कि रसोई से गैस गायब हो चुकी है और महिलाएं मजबूर होकर लकड़ी, गोइठा और कोयले के चूल्हे का उपयोग कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे देश में आर्थिक अस्थिरता बढ़ी है और बाजार व्यवस्था पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने नगरवासियों से कांग्रेस के आंदोलनों को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशहित में Rahul Gandhi के हाथों को मजबूत करना जरूरी है और आने वाले समय में वर्तमान सरकार को हटाना होगा।
इस विरोध प्रदर्शन में राजेश्वर कुशवाहा, डॉ. जावेद अख्तर, रामनारायण राम, दीपक शुक्ला, डॉ. शैलेश सागर, ललित ठाकुर, दीपक कुशवाहा, हीरा राम, सुनील तिवारी, ज्ञानचंद ओझा, सुमंत सिंह, मानस रंजन, सुमित, सरदार सर्वजीत सिंह उर्फ मोनू, राधा सिंह, तेजू मंसूरी, सत्यानंद कुशवाहा, धनंजय सिंह, राहुल, जीएम अंसारी, अशोक कुमार, पंकज राम, शैलेन्द्र गुप्ता तथा निरंजन प्रसाद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

