Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
metro

Delhi Metro के स्टेशनों पर International Passengers को मिलेगी खास सुविधा, विस्तार से जानें

Posted on July 19, 2024 By Chhavi Singh


दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों को सबसे उच्च स्तर की सेवाएं देने की कोशिश करती रही है। दिल्ली मेट्रो की इस कोशिश के जरिए ही एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के साथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर चेक-इन कर सकते हैं।

डीएमआरसी ने बुधवार को कहा कि जून के पहले सप्ताह में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। इससे पहले यह सेवा केवल घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध थी।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल), एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के सहयोग से डीएमआरसी दिल्ली के इन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आसान चेक-इन की सुविधा के लिए इस सेवा का विस्तार कर रहा है। घरेलू यात्रियों के बाद, ‘चेक-इन एवं बैगेज-ड्रॉप’ सेवा अब एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के साथ उड़ान भरने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध है।

डीएमआरसी के कॉरपोरेट संचार विभाग के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, “डीएमआरसी यात्रियों को और अधिक लाभ पहुंचाने के लिए और अधिक एयरलाइनों को यह सुविधा शुरू करने के लिए आमंत्रित करता है।” उन्होंने कहा कि इस सेवा में यात्रियों की उत्साहजनक भागीदारी देखी गई है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: Karnataka के नेशनल हाईवे पर कई जगह भूस्खलन के बाद यातायात बाधित, बेंगलुरू के वाहनों का मार्ग बदला गया
Next Post: President Murmu को चार पुस्तकों की प्रतियां प्राप्त हुईं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया