Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
dropadi murmu

President Murmu को चार पुस्तकों की प्रतियां प्राप्त हुईं

Posted on July 19, 2024July 19, 2024 By Chhavi Singh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चार पुस्तकों की पहली प्रतियां प्राप्त हुईं। इनमें से दो में उनके चुनिंदा भाषण हैं जबकि एक में राष्ट्रपति भवन के इतिहास और वास्तुकला का सचित्र वर्णन है।

प्रकाशन निदेशालय द्वारा प्रकाशित इन पुस्तकों का औपचारिक विमोचन आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री चौहान, सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन तथा सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू द्वारा किया गया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन में चौहान से चार पुस्तकों – ‘विंग्स टू अवर होप्स’, ‘आशाओं की उड़ान’, ‘कहानी राष्ट्रपति भवन की’ और ‘राष्ट्रपति भवन: हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट’ की पहली प्रतियां प्राप्त हुईं।

इस अवसर पर मुरुगन और प्रकाशन प्रभाग निदेशालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे। विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘विंग्स टू अवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ पुस्तकें राष्ट्रपति मुर्मू के राष्ट्रपति पद के पहले वर्ष के दौरान दिए गए चुनिंदा भाषणों का संग्रह हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘कहानी राष्ट्रपति भवन की’ बच्चों के लिए एक पुस्तक है जिसमें रोचक तरीके और सरल में राष्ट्रपति भवन तथा राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में जानकारी शामिल है।

इसमें कहा गया कि ‘राष्ट्रपति भवन: हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट राष्ट्रपति भवन के इतिहास और वास्तुकला का एक सचित्र प्रतिनिधित्व है तथा इसमें सभी पूर्व राष्ट्रपतियों के बारे में जानकारी है। राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में जानकारी और वर्तमान राष्ट्रपति काल की प्रमुख घटनाओं के चित्र भी पुस्तक का हिस्सा हैं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Delhi Metro के स्टेशनों पर International Passengers को मिलेगी खास सुविधा, विस्तार से जानें
Next Post: Train Accident : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 600 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया