Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
basuri

दिल्ली की अर्थव्यवस्था संकट में : बांसुरी स्वराज

Posted on October 11, 2024October 11, 2024 By Chhavi Singh

कहा कि दिल्ली फाइनेंस डिपार्टमेंट की हालिया रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विघटन के लिए केजरीवाल, उनकी सरकार और मुख्यमंत्री आतिशी पूरी तरह जिम्मेदार हैं

ST.News Desk : भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की अर्थव्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली फाइनेंस डिपार्टमेंट की हालिया रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विघटन के लिए केजरीवाल, उनकी सरकार और मुख्यमंत्री आतिशी पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

स्वराज ने कहा, “यह अचंभे की बात है कि 31 साल में पहली बार दिल्ली का बजट घाटे में है। इसका मतलब है कि दिल्ली में खर्च, आय से ज्यादा हो रहा है, और यह घाटा जानबूझकर हुआ है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को यह पता था कि दिल्ली के पास पैसे की किल्लत है, फिर भी उन्होंने 1,000 से अधिक बस मार्शल को अचानक नौकरी से निकाल दिया और उनकी 6 महीने की सैलरी भी नहीं दी। इसके साथ ही, उन्होंने नजफगढ़ ड्रेन डिसिल्टिंग को बजट में शामिल न करने पर भी चिंता जताई।

बांसुरी स्वराज ने सवाल उठाया कि जब सरकार लोगों की समस्याओं से बेखबर है, तो वह अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाएगी। उन्होंने कहा, “दिल्ली की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार लूटपाट और जबरन वसूली में व्यस्त है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली का बजट घाटे में है, और यह घाटा 7,000 करोड़ रुपये का है, जो सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: पीएम मोदी ने वियनतियाने में अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से की मुलाकात, आपदाओं पर संवेदना व्यक्त की
Next Post: नोएल होंगे ’टाटा ट्रस्ट‘ के नए चेयरमैन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया