Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2026 01 16 202743

डेहरी में जिला प्रशासन व चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया ‘उद्योग वार्ता’ का आयोजन

Posted on January 16, 2026January 16, 2026 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ

रोहतास जिले के डेहरी से खबर है, जहां जिला प्रशासन और चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में ‘उद्योग वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डेहरी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े उद्यमियों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

उल्लेखनीय है कि सात निश्चय-3 के तहत राज्य सरकार द्वारा ‘समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से राज्य में तेज़ी से औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार अपने स्तर पर निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित करने और युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बवाल कश्यप ने उद्यमियों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। उद्योग वार्ता के माध्यम से जिले में अत्यंत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की मांग की गई, जो उद्यमियों और प्रशासन के बीच समन्वय की भूमिका निभा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से उन लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जो जिले में उद्यम स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि व्यवसाय को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है, ताकि उद्यमियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकें।

बिहार

Post navigation

Previous Post: NTPC को 2026 के लिए ‘टॉप एम्प्लॉयर इंडिया’ का दर्जा, लगातार चौथे वर्ष मिली मान्यता
Next Post: EIL ने रचा वैश्विक इतिहास, ब्रह्मपुत्र के नीचे 26-इंच पाइपलाइन के लिए सबसे लंबी एचडीडी क्रॉसिंग पूरी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया