Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
parliament 1

संसद में ई-सिगरेट विवाद : अमित मालवीय ने टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद पर लगाया वैपिंग का आरोप

Posted on December 17, 2025December 17, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

New Delhi : संसद के भीतर ई-सिगरेट (वैप) के इस्तेमाल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीते सप्ताह भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखित शिकायत देकर संसद परिसर में ई-सिगरेट के इस्तेमाल का आरोप लगाया था और इस पर कार्रवाई की मांग की थी। उस समय यह स्पष्ट नहीं था कि वैपिंग करने वाला सांसद कौन है, लेकिन अब भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आज़ाद का नाम सामने रखा है।

क्या बोले अमित मालवीय?

भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,
“भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जिस टीएमसी सांसद पर संसद के अंदर वैपिंग करने का आरोप लगाया है, वह कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आज़ाद हैं। उनके जैसे लोगों के लिए नियमों और कानूनों का कोई मतलब नहीं है। जरा उस दुस्साहस की कल्पना करें, जो सदन में रहते हुए अपनी हथेली में ई-सिगरेट छिपा रहा हो। धूम्रपान गैरकानूनी नहीं हो सकता, लेकिन संसद में इसका उपयोग पूरी तरह अस्वीकार्य है। ममता बनर्जी को अपने सांसद के इस दुर्व्यवहार पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।”

The TMC MP accused by BJP MP Anurag Thakur of vaping inside Parliament is none other than Kirti Azad. For people like him, rules and laws clearly hold no meaning. Just imagine the audacity, hiding an e-cigarette in his palm while in the House!

Smoking may not be illegal, but… pic.twitter.com/kZGnYcP0Iu

— Amit Malviya (@amitmalviya) December 17, 2025

अनुराग ठाकुर ने क्या शिकायत की थी?

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष को दी गई अपनी शिकायत में कहा था कि सदन की कार्यवाही के दौरान तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद को अपनी सीट पर बैठे-बैठे खुलेआम इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग करते हुए देखा गया। उन्होंने दावा किया था कि कई अन्य सांसदों ने भी यह दृश्य देखा है। अनुराग ठाकुर ने इसे संसदीय मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए कहा था कि यह कानून के तहत एक संज्ञेय अपराध भी है।

वैप क्या होता है?

वैप एक बैटरी से चलने वाला उपकरण होता है, जिसका उपयोग ई-सिगरेट या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के लिए किया जाता है। भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में संसद परिसर में वैपिंग का आरोप न सिर्फ नियमों के खिलाफ माना जा रहा है, बल्कि इसने राजनीतिक विवाद को भी जन्म दे दिया है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार पर उमर अब्दुल्ला का हमला, बोले– ‘अस्वीकार्य और पिछड़ी सोच का प्रतीक’
Next Post: मनरेगा खत्म करने के फैसले पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले– ‘गरीबों के अधिकारों से नफरत’

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया