Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|राष्ट्रीय
rahul 3

मनरेगा खत्म करने के फैसले पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले– ‘गरीबों के अधिकारों से नफरत’

Posted on December 17, 2025December 17, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न सिर्फ महात्मा गांधी के विचारों से बल्कि गरीबों के अधिकारों से भी गहरी नफरत है। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा को खत्म करना ग्रामीण भारत की आर्थिक सुरक्षा पर सीधा हमला है।

मनरेगा को बताया ग्रामीणों का सुरक्षा कवच

राहुल गांधी ने मनरेगा को महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि यह करोड़ों ग्रामीण परिवारों की जिंदगी का सहारा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान यह योजना ग्रामीण आबादी के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को मनरेगा शुरू से ही पसंद नहीं रही है और बीते दस वर्षों से इसे कमजोर करने की कोशिशें लगातार की जाती रही हैं। अब सरकार इस योजना को पूरी तरह खत्म करने पर आमादा है।

मनरेगा की मूल भावना पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा तीन बुनियादी विचारों पर आधारित है- रोज़गार का अधिकार: काम मांगने पर हर व्यक्ति को रोज़गार की गारंटी।

गांव की स्वतंत्रता: विकास से जुड़े कामों को तय करने का अधिकार गांवों को।

वित्तीय ढांचा: मज़दूरी का पूरा खर्च केंद्र सरकार और सामग्री लागत का 75 प्रतिशत केंद्र द्वारा वहन। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अब इस व्यवस्था को बदलकर सारी शक्ति केंद्र के हाथों में केंद्रित करना चाहती है।

प्रस्तावित बदलावों पर सवाल

राहुल गांधी के मुताबिक नए ढांचे में— बजट, योजनाएं और नियम पूरी तरह केंद्र सरकार तय करेगी।

राज्यों को 40 प्रतिशत खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा। बजट खत्म होते ही या फसल कटाई के मौसम में दो महीने तक ग्रामीणों को काम नहीं मिलेगा।

‘जनविरोधी बिल’ करार

राहुल गांधी ने प्रस्तावित नए बिल को महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पहले ही भीषण बेरोजगारी के जरिए युवाओं का भविष्य बर्बाद कर चुकी है और अब यह फैसला ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोज़ी-रोटी छीनने की साजिश है।

नई योजना की तैयारी

गौरतलब है कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने मनरेगा को समाप्त करने का फैसला लिया है। इसकी जगह सरकार ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी वीबी जी राम जी नाम से एक नई रोजगार योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छिड़ी हुई है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: संसद में ई-सिगरेट विवाद : अमित मालवीय ने टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद पर लगाया वैपिंग का आरोप
Next Post: दोगुनी उम्र के शख्स से शादी, धर्म परिवर्तन और अंडरवर्ल्ड की धमकिया-सोनम खान की जिंदगी का दर्दनाक सफर

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme