Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
FADANVIS

फडणवीस महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, CM बनना तय

Posted on December 4, 2024December 4, 2024 By Chhavi Singh

शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुंबई में होगा

ST.News Desk : मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुंबई में होगा।

सूत्रों ने बताया कि विधायक दल की बैठक से पहले यहां हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शीर्ष पद के लिए फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महायुति गठबंधन के नेता बुधवार को अपराह्न साढे तीन बजे राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मुंबई में विधान भवन में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और फडणवीस मौजूद थे।

भाजपा ने सीतारमण और रूपाणी को इस बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपने सहयोगियों – एकनाथंिशदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति के पास 230 सीट का भारी बहुमत है।
फडणवीस ने मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथंिशदे से उनके आधिकारिक आवास ‘वष्रा’ में मुलाकात की, जो पिछले सप्ताह दिल्ली में सरकार गठन के लिए हुई चर्चा के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। एक घंटे तक चली बैठक का विवरण अभी अस्पष्ट है, लेकिन कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे भाजपा द्वारा सहयोगी दल को खुश करने का प्रयास मान रहे हैं, जो अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है। हालांकि अन्य का मानना ??है कि यह पांच दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के संबंध में प्रारंभिक चर्चा थी।
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा लगभग 2,000 वीवीआईपी (अति विशिष्ट व्यक्ति) और 40,000 समर्थक शामिल होंगे। समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा है कि यह समारोह महाराष्ट्र के लिए एक ‘‘ऐतिहासिक क्षण’’ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम का पूरे राज्य में जहां भी एलईडी स्क्रीन उपलब्ध होंगी, वहां इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।’’ ऐसे संकेत हैं कि तीनों सहयोगी दलों के बीच विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया आसान नहीं होगी। शिवसेना नेताओं ने सोमवार को कहा था कि गठबंधन राजनीति की परंपरा के अनुसार अगर मुख्यमंत्री का पद भाजपा को मिलता है तो गृह विभाग उनकी पार्टी को मिलना चाहिए। शिवसेना के एक नेता ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे मंत्रियों को नयी सरकार में हटाने को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं और महायुति के अन्य सहयोगियों के बीच व्यापक सहमति बन गई है।
महाराष्ट्र, राज्य

Post navigation

Previous Post: दिल्ली : महिला हेल्पलाइन पर चार महीने में दो लाख से अधिक फोन कॉल आईं
Next Post: जमीनी संरक्षण को लेकर अशोक बैठा ने सरकार पर किया जुबानी हमला

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया