Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2026 05 18 141048

सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

Posted on May 18, 2026May 18, 2026 By Chhavi Singh

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई और यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री या रेलकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में हुई। आग लगते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग ट्रेन और प्लेटफॉर्म छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

रेल प्रशासन और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से प्रभावित कोच को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि अन्य बोगियों तक आग न फैल सके।

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि यदि स्टेशन पर समय रहते पानी और भरे हुए अग्निशमन सिलेंडर उपलब्ध होते, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे कोच से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित कोच को अलग किया और फायर ब्रिगेड को बुलाया। करीब 6:45 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: यूपी में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे दफ्तर
Next Post: आबकारी केस: केजरीवाल-सिसोदिया को राहत देने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची CBI

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया