Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
gogo 6

रामनवमी को लेकर डेहरी में प्रशासन सतर्क, एसडीएम-एएसपी की मौजूदगी में निकाला गया फ्लैग मार्च

Posted on April 5, 2025April 5, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिला के डेहरी में रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को डेहरी में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह और एएसपी कोटा किरण कुमार खुद मौजूद रहे। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने भाग लिया और शहर के प्रमुख इलाकों—जैसे बारह पत्थर, अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड, और पाली रोड—में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया।

एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही, हथियार लहराने या किसी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधि पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में रामनवमी के दौरान कुछ संवेदनशील घटनाएं देखने को मिली थीं, जिसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने विशेष चौकसी बरती है।

शहर में जगह-जगह दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी, और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा। साथ ही, जुलूस केवल पूर्व निर्धारित रूट पर ही निकाले जाएंगे, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन द्वारा उठाए गए इन कदमों से आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है, और शहर में रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम: प्रखंड प्रमुख और पंचायती राज पदाधिकारी के विवाद पर बोले मंत्री केदार गुप्ता, “सचिव स्तर से करवा रहे हैं जांच”
Next Post: सासाराम में रामनवमी पर भव्य जुलूस, पहली बार महिला शक्ति की लाठी मार्च में हुई भागीदारी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’
  • Heartburn और Digestion: क्या सोने की गलत पोजीशन बढ़ा सकती है सीने में जलन? जानें सही तरीका
  • Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण संवैधानिक अधिकार, जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार सरकार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया