Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
sibhu soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Posted on August 4, 2025August 4, 2025 By Chhavi Singh

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…”

ST.News Desk : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे और जून के अंत में किडनी संबंधी समस्याओं के चलते भर्ती कराए गए थे। डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था।

शिबू सोरेन का लंबे समय से इलाज चल रहा था। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…”

11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन ने बचपन से ही आदिवासी समुदाय की समस्याएं, शोषण और अन्याय को करीब से देखा और इसके खिलाफ संघर्ष किया। 1960 के दशक में उन्होंने आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू किया और 1970 के दशक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की। उन्होंने झारखंड राज्य के गठन के लिए निर्णायक भूमिका निभाई और दशकों तक आदिवासी आवाज के रूप में कार्य करते रहे।

शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और आदिवासी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से राज्य और देश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।

झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गोंडा में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो नहर में गिरने से 11 की मौत, PM और CM ने की मुआवजे की घोषणा
Next Post: Parliament Monsoon Session 2025 News: लगातार हंगामे के बीच 11वें दिन की कार्यवाही भी बाधित, शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि के बाद राज्यसभा स्थगित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया