Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
Capture 8

गोंडा में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो नहर में गिरने से 11 की मौत, PM और CM ने की मुआवजे की घोषणा

Posted on August 3, 2025August 3, 2025 By Chhavi Singh

लेरो में 15 लोग सवार थे, जो मोतीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे

ST.News Desk : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक ओवरलोड बोलेरो वाहन नियंत्रण खोकर नहर में जा गिरा। बोलेरो में 15 लोग सवार थे, जो मोतीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी दी कि 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें 2 बच्चे और चालक शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 शव नहर से बरामद किए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बोलेरो में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण वाहन असंतुलित होकर नहर में गिर गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

PM नरेंद्र मोदी ने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से सहायता की घोषणा की प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख की अनुग्रह राशि, घायल लोगों को ₹50,000 की सहायता राशि, यह दुर्घटना राज्य में सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दों पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैन्य अधिकारी का तांडव: स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर हमला, गंभीर चोटें; FIR दर्ज, ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ की तैयारी
Next Post: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया