Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
ganga

गंगा एक्सप्रेसवे तैयार: 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6-7 घंटे

Posted on April 20, 2026April 20, 2026 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे अब लगभग पूरा हो चुका है। 594 किलोमीटर लंबे इस मेगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी आधे समय में तय हो सकेगी

ST.News Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में है। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ के बिजौली गांव से होगी और यह 594 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रयागराज तक जाएगा। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। परियोजना की कुल लागत करीब 37 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी और महज 1593 दिनों के रिकॉर्ड समय में यह प्रोजेक्ट तैयार हो गया है।

गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों और 519 गांवों को सीधे तौर पर जोड़ेगा। दिल्ली से आने वाले यात्रियों को पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए हापुड़ के पास परतापुर तक आना होगा, जहां से खरखौंदा के बिजौली गांव से गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत होगी। इसके बाद यह मार्ग गढ़मुक्तेश्वर, स्याना, गजरौला, बहजोई, दातागंज, शाहजहांपुर, बिलग्राम, बंगरामऊ, ऊंचाहार, लालगंज, कुंडा, बाबागंज होते हुए प्रयागराज के सोरांव तक पहुंचेगा।

अभी दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा में 12 से 13 घंटे लगते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह समय घटकर करीब 6 से 7 घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

आर्थिक दृष्टि से भी यह एक्सप्रेसवे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार बदायूं, हरदोई और उन्नाव जैसे जिलों में बड़े औद्योगिक हब विकसित करने की योजना बना रही है। एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क, लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 18 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही इंटरचेंज, ओवरपास और अंडरपास की बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि स्थानीय यातायात प्रभावित न हो।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव का हमला, बोले-बीजेपी की “दरारवादी राजनीति” नाकाम
Next Post: दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली, APTEL ने DERC की याचिका खारिज की

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया