Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
akhilesh

महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव का हमला, बोले-बीजेपी की “दरारवादी राजनीति” नाकाम

Posted on April 19, 2026April 19, 2026 By Chhavi Singh

अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता ने बीजेपी के मंसूबों को विफल कर दिया

ST.News Desk

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बिल “दरारवादी राजनीति का काला दस्तावेज” था, जिसे विपक्ष की एकजुटता ने विफल कर दिया।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं की एकता में दरार डालकर उन्हें ठगना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने इसे देश में बढ़ती जनचेतना की जीत बताते हुए कहा कि बीजेपी हर मुद्दे पर समाज को बांटने की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी “नारी को नारा बनाने” की कोशिश कर रही थी और महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी।

नारी के अधिकार का हनन का आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि परिसीमन के नाम पर यह बिल नारी के अधिकारों का हनन करने वाला है। उन्होंने दावा किया कि यह प्रस्ताव लगभग 95 प्रतिशत पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) महिलाओं के खिलाफ था।

पहले जनगणना, फिर परिसीमन की मांग

अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण से पहले जनगणना कराई जानी चाहिए और उसके बाद ही परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जल्दबाजी में बिल लाकर जनगणना से बचना चाहती है, क्योंकि इससे जातिगत आरक्षण का मुद्दा उठेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन्हें वास्तविक और न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व दिलाने के पक्ष में है।

लोकसभा में भी उठाया था मुद्दा

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। उस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी महिला आरक्षण के बहाने “नारी को नारा बनाने” की कोशिश कर रही है।

सपा प्रमुख ने दोहराया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है, लेकिन “भाजपाई चालबाजी” का विरोध जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: वाराणसी के शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में फंसे 15 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए
Next Post: गंगा एक्सप्रेसवे तैयार: 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6-7 घंटे

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया