राजनगर एक्सटेंशन से 29 सितंबर से थे लापता, मुरादनगर थाना क्षेत्र में कार से शव बरामद होने की जानकारी
गाजियाबाद: थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन से 29 सितंबर से लापता चल रहे डॉक्टर शिवम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, उनका शव मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक कार के अंदर मिलने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर शिवम 29 सितंबर से लापता थे। उनके परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक कार के अंदर उनका शव मिलने की सूचना सामने आई है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की बरामदगी की परिस्थितियों और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही डॉक्टर शिवम की मौत के कारणों तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : Ghaziabad: ऑटो में अतिरिक्त सीटों पर सख्ती, ADCP ट्रैफिक ने जांच स्थलों का लिया जायजा
























