Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
hemant soren

दिल्ली पहुंचे हेमंत सोरेन, झारखंड में सियासी फेरबदल की अटकलें तेज

Posted on December 3, 2025December 3, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली पहुंचे तो सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। चर्चा है कि वे दिल्ली में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से ‘गुपचुप मुलाकात’ कर सकते हैं। इसी बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात की तस्वीर सामने आई, जिसने अटकलों को और हवा दे दी है।

JMM का दावा—गठबंधन अटूट, BJP से हाथ मिलाने का सवाल नहीं। जेएमएम ने सभी चर्चाओं को खारिज कर दिया है। पार्टी सांसद महुआ माझी ने कहा, “हेमंत सोरेन मुश्किल दौर में जेल नहीं गए, तो अब बीजेपी से हाथ क्यों मिलाएँगे? गठबंधन मजबूत है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।” जेएमएम प्रवक्ता कुणाल सारंगी और भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने भी साफ कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन असंभव है। “जेएमएम और भाजपा समंदर के दो किनारे हैं, जो कभी नहीं मिल सकते।”

“हेमंत नहीं झुकेंगे” – स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हेमंत सोरेन में हिम्मत है, वे भाजपा के आगे नहीं झुकेंगे। राज्य भाजपा की अफवाहों से नहीं चलेगा। केंद्र पैसा न दे तो भी झारखंड खुद राजस्व जुटाने में सक्षम है।”

सोशल मीडिया पर गरम माहौल

सोशल मीडिया पर दो तरह की बहस चल रही है। जब सरकार स्थिर है, तो JMM बीजेपी के साथ क्यों जाएगा? वहीं कुछ लोग याद दिला रहे हैं कि हेमंत सोरेन पहली बार 2010 में BJP सरकार में ही उपमुख्यमंत्री बने थे, इसलिए सियासत में कुछ भी संभव है।

हेमंत सोरेन की राजनीतिक यात्रा: एक नजर में
2005: पहला चुनाव हार, दुमका सीट से पहली बार चुनाव लड़े, पर जेएमएम के बागी स्टीफन मरांडी से हार गए।

2009: पहली जीत, दूसरी कोशिश में विधानसभा पहुंचे। BJP–JMM में खींचतान जारी रही और दो बार राष्ट्रपति शासन लगा।

2010: BJP–JMM गठबंधन सरकार, अर्जुन मुंडा बने CM, हेमंत सोरेन बने उपमुख्यमंत्री।

2013: BJP से दूरी, कांग्रेस का साथ, हेमंत ने सपोर्ट वापस लेकर मुंडा सरकार गिराई और कांग्रेस-समर्थित सरकार में CM बने।

2014: चुनाव हार, बीजेपी पूर्ण बहुमत में आई।

2019 व 2024: दोबारा सत्ता में वापसी, JMM-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत, हेमंत सोरेन बने CM।

दिल्ली दौरा बना चर्चाओं का केंद्र

दिल्ली दौरे को लेकर अनेक कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि JMM और BJP दोनों ही किसी भी संभावित गठबंधन की चर्चा को सिरे से नकार रहे हैं।
सियासत में कब क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता—लेकिन हेमंत सोरेन की दिल्ली मौजूदगी ने झारखंड की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सिर्फ योजनाओं से काम नहीं चलेगा- जमीन पर असर दिखना चाहिए
Next Post: MCD उपचुनाव में AAP की तीन सीटों पर जीत, केजरीवाल बोले-‘दिल्ली फिर लौट रही है सकारात्मक राजनीति की ओर’

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया