crossorigin="anonymous"> सासाराम में प्रखंड प्रमुख और पंचायती राज पदाधिकारी के बीच विवाद, मंत्री केदार गुप्ता ने दी जांच कराने की आश्वासन - Sanchar Times

सासाराम में प्रखंड प्रमुख और पंचायती राज पदाधिकारी के बीच विवाद, मंत्री केदार गुप्ता ने दी जांच कराने की आश्वासन

Spread the love

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम सदर के प्रखंड प्रमुख रूपा देवी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे वाद-विवाद पर अब पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता का बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा है कि वह इस मामले की जांच अपने सचिव स्तर के अधिकारी से करा रहे हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले सासाराम सदर के प्रखंड प्रमुख रूपा देवी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के बीच एक योजना के क्रियान्वयन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। इस विवाद में प्रखंड प्रमुख के पति, भाजपा नेता सनी देओल चंद्रवंशी पर आरोप लगाया गया कि वह प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे थे।

इसी विवाद को लेकर बी.पी.आर.ओ. ने महिला प्रखंड प्रमुख के पति सनी देओल चंद्रवंशी पर नगर थाना में मारपीट, धमकी और अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। इस मामले ने सासाराम सदर प्रखंड में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया।

इस बीच, जब बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता सासाराम पहुंचे, तो स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस मामले को मंत्री के समक्ष उठाया। मंत्री ने इस पूरे प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *