crossorigin="anonymous"> सासाराम में महिला डीएम उदिता सिंह ने दीप जलाकर किया स्वीप कोषांग का उद्घाटन, महिलाओं को किया मतदान के लिए प्रेरित - Sanchar Times

सासाराम में महिला डीएम उदिता सिंह ने दीप जलाकर किया स्वीप कोषांग का उद्घाटन, महिलाओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

रोहतास जिले की पहली महिला जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने सासाराम के मल्टीपर्पस हॉल में दीप प्रज्वलन कर बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत स्वीप (SVEEP) कोषांग का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित जिले के नोडल और वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।

जिला पदाधिकारी ने उद्घाटन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पिछली बार के मुकाबले महिला वोटिंग प्रतिशत को बेहतर करने के लिए चरणबद्ध जागरूकता अभियान की बात कही।

महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं:

डीएम उदिता सिंह ने बताया कि असमर्थ मतदाताओं और महिलाओं के लिए गाड़ी की व्यवस्था, अलग महिलाओं की कतार

वेटिंग रूम

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा, जैसे प्रबंध किए जाएंगे ताकि सभी महिला मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें।

उन्होंने सभी से अपील की कि अपने मतदान का प्रयोग जरूर करें, क्योंकि यह हमारे अस्तित्व की पहचान और लोकतांत्रिक अधिकार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वोट आपकी आवाज है, जिसे बुद्धिमानी से प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम में जिले के स्वीप आइकन को सम्मानित किया गया, जिसमें शामिल थे : ज्योति कुमारी – राष्ट्रीय खिलाड़ी, शेखर चौरसिया – दिव्यांगजन व राष्ट्रीय पैरा एथलीट

पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास – कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान साथ ही, “लिट्टी बाबू” शुभंकर के रचनाकार हर्षित कुमार को भी चेक देकर सम्मानित किया गया। जागरूकता की रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम : कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बनाई गई रंगोली ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया और इसे मतदान जागरूकता का रचनात्मक उदाहरण माना गया। कला जत्था ग्रुप ने “जागो रे जागो देश के मतदाता…” गीत के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।

सेल्फी अभियान और चुनावी शपथ: जिला पदाधिकारी ने मतदान के लिए सेल्फी अभियान की शुरुआत भी की और अंत में सभी उपस्थित लोगों से चुनावी शपथ दिलवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शहर की जानी-मानी महिला चिकित्सक डॉ. कीर्ति पाराशर, अधिवक्ता प्रतिभा पल्लवी, खिलाड़ी ज्योति कुमारी सहित कई महिलाओं ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *