Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|झारखण्ड
Screenshot 2025 07 10 141601

झारखंड के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 18 आईईडी

Posted on July 10, 2025July 10, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk, New Delhi : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिलों की सीमा पर स्थित घने जंगलों से सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने यहां से 18 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर एक बड़े नक्सली हमले की साजिश को विफल कर दिया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि वामपंथी उग्रवादी समूह, चल रहे नक्सल रोधी अभियानों को बाधित करने के लिए विस्फोटकों को इलाके में छिपा कर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, और दोनों जिलों की जिला सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम ने अर्की थाना क्षेत्र के कोचांग गांव के पास जंगल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही किया डिफ्यूज
तलाशी अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए 18 आईईडी बम बरामद हुए, जिन्हें नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करने वाले थे। बम निरोधक दस्ते ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अगर ये विस्फोटक समय पर नहीं मिलते, तो सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की जान को भारी खतरा हो सकता था।

लगातार चल रहा है अभियान
राज्य के कई हिस्सों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गोरखपुर में CM योगी का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा- “राम के विरोधियों की दुर्गति तय”
Next Post: सासाराम सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में हंगामा, ब्लड देने में टालमटोल पर भड़के लोग, पुलिस बुलानी पड़ी

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme