Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kejriwal

केजरीवाल वाला बंगला सील, ‘सामान भी हटाया’

Posted on October 10, 2024October 10, 2024 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। सिविल लाइंस स्थित 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगले को आखिरकार बुधवार देर शाम प्रशासन ने सील कर दिया है। इस बंगले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। बंगले को खाली कराने व पुर्नआवंटन में लापरवाही के आरोप में केजरीवाल के विशेष सचिव प्रवेश रंजन झा, सेक्शन अधिकारी विजय कुमार एवं मुकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बंगला सील होने के बाद सीएम आतिशी के कार्यालय ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर मुख्यमंत्री का आवास खाली करा लिया गया है। बंगले में स्थित सीएम के कैंप कार्यालय को भी हटा दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल इस बंगले को भाजपा के नेता को आवंटित करना चाहते हैं। हालांकि बुधवार को सुबह प्रदेश भाजपा ने इस बंगले के सील कराकर जांच करने की मांग की थी।
बंगले को खाली कराने को लेकर चल रही सियासत के बीच प्रशासन ने बुधवार देर शाम बंगले को सील कर दिया। आरोप है कि प्रशासन ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान भी बंगले से बाहर कर दिया और सीएम के कैंप कार्यालय को भी हटा दिया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कई सामान बंगले में रखा था, उसे भी हटा दिया गया है। राजनिवास सूत्रों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने नोटिस जारी कर कहा है कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड सीएम आवास नहीं है। इस संपत्ति का स्वामित्व पीडब्ल्यूडी के पास है। नियमानुसार सरकारी आवास खाली होने पर उनका कब्जा पीडब्ल्यूडी लेता और उसे पुन: तैयार कर पात्र व्यक्ति को आवंटित करता है। सूत्रों का दावा है कि केजरीवाल ने बंगले को खाली करने का जो दावा किया है वह गलत है। केजरीवाल ने विधिवत तरीके से बंगले का कब्जा पीडब्ल्यूडी को नहीं सौंपा है। वह छिपाना चाहते हैं।
राजनिवास सूत्रों का कहना है कि यह बंगला अभी तक आतिशी के नाम पर आवंटित नहीं है। मौजूदा समय में आतिशी के पास मथुरा रोड स्थित 17एबी आवास है। नियमानुसार दो सरकारी आवास आवंटित नहीं हो सकते हैं। पीडब्ल्यूडी की बगैर अनुमति आतिशी ने अपना सामान बंगले में रख लिया था और बाद में उन्होंने खुद ही हटा लिया है। सूत्रों का कहना है कि आप को आस्त कर दिया गया है कि बंगले की विधिवत इंवेंट्री तैयार होने के बाद उसे मुख्यमंत्री को आवंटित कर दिया जाएगा।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस की बयानबाजी से निर्वाचन आयोग नाराज
Next Post: सही लाइफस्टाइल युवाओं को हार्टअटैक

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया