Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
congress

कांग्रेस की बयानबाजी से निर्वाचन आयोग नाराज

Posted on October 10, 2024October 10, 2024 By Sanchar Times News

हरियाणा चुनाव के नतीजों को लेकर उठाए जा रहे सवालों को लेकर खरगे को लिखा पत्र


नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों को अस्वीकार्य बताने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान देश के समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास में पहले नहीं सुने गए और ये बोलने की स्वतंत्रता की वैधानिकता से भी परे हैं। उधर, देर शाम कांग्रेस ने असंतोष जताते हुए बुधवार को चुनाव आयोग में शिकायत की और जांच होने तक ईवीएम मशीनों को सील रखने का आग्रह किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि पार्टी नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा की ऐसी टिप्पणियां वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त की गई ‘लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक तरीके से खारिज करने’ की ओर ले जाती हैं। आयोग ने कहा कि उसने खरगे और राहुल गांधी के बयानों पर भी गौर किया है, जिनमें हरियाणा के नतीजों को ‘अनपेक्षित’ बताया गया है और पार्टी ने इसका विश्लेषण करने तथा अपनी शिकायतों के साथ निर्वाचन आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा है। आयोग ने कहा कि कांग्रेस के 12 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की ओर से बैठक के लिए उससे समय मांगा गया है, जिसमें परिणाम को अस्वीकार्य बताने वाले लोग भी शामिल हैं। खरगे को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘यह मानते हुए कि पार्टी अध्यक्ष का बयान चुनावी नतीजों पर पार्टी का औपचारिक रुख है।’
उधर कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव की मतगणना पर असंतोष जताते हुए बुधवार को चुनाव आयोग में शिकायत की और जांच होने तक ईवीएम मशीनों को सील रखने का आग्रह किया। पार्टी ने आयोग के समक्ष ईवीएम की आखिर तक बैटरी फुल होने का मुद्दा रखा है। बुधवार की शाम छह बजे कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, वरिष्ठ नेता अजय माकन, जयराम रमेश और पवन खेड़ा शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचे। वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ऑन लाइन इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए। इस प्रतिनिधिमंडल में महासचिव कुमारी सैलजा शामिल नहीं हुई। उनकी अनुपस्थिति के बारे में सवाल किए जाने पर पार्टी नेताओं ने कोई जवाब नहीं दिया। चुनाव आयुक्तों से मिलने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया कि आयोग को 30 विधानसभा सीटों की मतगणना का संज्ञान लेने के लिए कहा गया है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन
Next Post: केजरीवाल वाला बंगला सील, ‘सामान भी हटाया’

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया