Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
Capture 4

ललन सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, बोले– “जाति जनगणना नहीं, सत्ता बचाना था असली मकसद”

Posted on May 3, 2025May 3, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk : केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और इसके संस्थापक लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लालू यादव की जाति जनगणना को लेकर भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अगर जातिगत जनगणना उनका एजेंडा होता, तो वे 2004 में ही प्रधानमंत्री से इसकी मांग करते, न कि बिहार विधानसभा भंग करने की।”

ललन सिंह ने आरोप लगाया कि 2005 में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने वाले थे, उस वक्त लालू यादव ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी थी और रात 2 बजे तत्कालीन प्रधानमंत्री से मिलकर विधानसभा भंग करने का दबाव डाला था। उन्होंने कहा कि यह कदम सिर्फ सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए उठाया गया था, न कि सामाजिक न्याय के लिए।

राजद का एजेंडा सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार: ललन सिंह

ललन सिंह ने राजद पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा, “राजद का एकमात्र एजेंडा परिवारवाद है। दूसरा एजेंडा था—भ्रष्टाचार। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, नौकरी के बदले जमीन घोटाला—इन सब में उनका नाम जुड़ा है।”

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर सामाजिक न्याय ही इनका असली एजेंडा है, तो तेजस्वी यादव बताएं कि 18 साल से कम उम्र में उन्होंने हजारों करोड़ रुपये कैसे कमाए? राजद के कार्यकर्ताओं से पूछिए कि उन्हें पार्टी की सदस्यता के लिए क्या कीमत चुकानी पड़ती है।”

जाति जनगणना पर श्रेय की जंग

बिहार में जाति जनगणना को लेकर राजनीतिक श्रेय की होड़ जारी है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे “देश के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम” बताया, वहीं राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे समाजवादियों और लालू यादव की जीत कहा।

इस पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने तेजस्वी से सवाल किया, “क्या आप एक भी ऐसा वीडियो दिखा सकते हैं जिसमें लालू यादव ने जातिगत जनगणना की मांग की हो?” उन्होंने जाति जनगणना का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को दिया।

लालू यादव की सफाई और पुराना इतिहास

उधर, राजद प्रमुख लालू यादव ने दावा किया कि जब वे जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब 1996-97 में संयुक्त मोर्चा सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि 2011 में संसद में उन्होंने, मुलायम सिंह और शरद यादव के साथ मिलकर इसे लेकर सरकार पर दबाव बनाया था, जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का आश्वासन दिया।

लालू ने कहा कि “देश में पहली बार जातिगत सर्वे भी हमारी 17 महीने की महागठबंधन सरकार के दौरान बिहार में ही हुआ।”

Post Views: 1
दिल्ली/NCR, बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, कैबिनेट ने ‘स्कूल फीस एक्ट’ को दी मंज़ूरी
Next Post: अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा, द्विपक्षीय सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत : PM मोदी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया