Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 45

प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोद कर की हत्या, वारदात के बाद युवक ने खुद को चाकू मार किया घायल

Posted on February 18, 2025February 18, 2025 By Chhavi Singh

दावथ थाना क्षेत्र की घटना, युवक दीपू पाल ने अपने भैया की साली सोनी की चाकू गोद कर की हत्या

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

खबर रोहतास जिला से है। जहां दावथ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका भैया की साली को चाकू गोद कर हत्या कर दी। साथ ही खुद भी चाकू मार लिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक सोनी कुमारी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोजपुर जिला के गढ़हनी थाना क्षेत्र के मथुरा गांव का रहने वाला युवक 22 वर्षीय दीपू पाल के बड़े भाई की शादी दावथ बाजार में ललन पाल की बेटी से हुई थी।

शादी के बाद से ही युवक दीपू पाल का अपनी भैया की साली सोनी से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद कल शाम दीपू पाल अपनी प्रेमिका सोनी से मिलने अपने भैया के ससुराल पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और अंततः दीपू ने अपने ही प्रेमिका सोनी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे सोने की मौत हो गई। हैरत की बात यह है कि सोनी को मौत के घाट उतारने के बाद वह खुद से ही अपने शरीर पर चाकू से प्रहार करने लगा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह पूरी वारदात आज सुबह की है। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल दीपू पाल को इलाज के लिए दावथ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर मृतक सोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं घायल को पुलिस हिरासत में ही बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम की बेटी स्नेहा कुशवाहा के कथित आत्महत्या मामले की जांच को लेकर लखनऊ में तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद नेताओं की मुलाकात यूपी सीएम से
Next Post: सासाराम में तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर
  • Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2500 लापता; बहकर आया बैंक लॉकर तो मची नकदी की लूट, 29 गिरफ्तार
  • Nepal Flood ने बदली तस्वीर, बिजली से लेकर भारत-चीन रिश्तों तक उठे बड़े सवाल
  • CM Yogi का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- खजाने की कथित लूट के लिए जनता से मांगें माफी
  • Amit Shah को सुनेत्रा पवार ने बांधी राखी, महाराष्ट्र में दिखी सियासी रिश्तों की गर्माहट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया