Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|उत्तर प्रदेश
cm yogi

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने शीतकालीन सत्र से पहले सदन में चर्चा के लिए तैयार होने का किया आह्वान

Posted on December 16, 2024December 16, 2024 By Chhavi Singh

विधान भवन में प्रवेश करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले साढ़े सात वर्षों में विकास और सुरक्षा के नए मानक स्थापित किए हैं

ST.News Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नौजवानों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, प्रदेश की समृद्धि और सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। विधान भवन में प्रवेश करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले साढ़े सात वर्षों में विकास और सुरक्षा के नए मानक स्थापित किए हैं।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास, सुरक्षा, समृद्धि, आस्था और आधुनिकता का संगम देखने को मिल रहा है, और यह सब विधानमंडल से ही शुरू हुआ है। शीतकालीन सत्र में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सदन को सार्थक बहस का मंच बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा करती है और विपक्षी दलों से भी तैयारी के साथ आने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सत्र में विधायी कार्य के साथ अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही जनता और प्रदेश के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही सुगमता से चलाने और विकास से संबंधित मुद्दों पर सार्थक चर्चा में सहयोग करें।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का, वायु गुणवत्ता खराब
Next Post: लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल पर वोटिंग: नई संसद में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पहली बार हुई वोटिंग

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme