
हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम। नगर निगम क्षेत्र में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चलता रहा। झमाझम बारिश के बावजूद भक्तगण उत्साह के साथ अपनी-अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन फजलगंज स्थित दुर्गाकुंड में करते रहे।

नगर पूजा समिति और नगर निगम पूजा समिति के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से विसर्जन कार्य संपन्न कराने के लिए सभी पूजा समितियों का आभार व्यक्त किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर नगर पूजा समिति के अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, नगर निगम पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन गुप्ता तथा मंच संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे पप्पू सोनी ने शहर के गणमान्य लोगों और पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
समिति के पदाधिकारियों और नगरवासियों ने शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।
