Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish kumar

बिहार: पटना में जातीय गणना को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक, CM नीतीश कुमार समेत ये नेता रहे मौजूद

Posted on October 3, 2023 By Chhavi Singh

जातीय गणना को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी से विजय सिन्हा और RJD से तेजस्वी यादव मौजूद रहे। ‘हम’ पार्टी से जीतनराम मांझी पहुंचे और इस बैठक में वित्त मंत्री विजय चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, माले विधायक दल के नेता महबूब आलम और AIMIM से अख्तरुल ईमान भी पहुंचे।

जातिगत जनगणना पर आए आंकड़ों पर आगे क्या हो और इस पर कोई गतिरोध तो जनता के बीच नहीं जाएगा, इसपर विचार करने के लिए सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हो रही बैठक के दौरान भाजपा विशेष तौर पर अगड़ी जातियों और बनिया जाति के आंकड़ों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। जाति आधारित जनगणना में साथ रहे दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक हो रही है। इसमें तमाम आंकड़ों को दिखाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी उसकी व्याख्या कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जाति जनगणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद घोषणा की थी कि सर्वदलीय बैठक के बाद तय करेंगे कि आगे किस तरह इसपर काम करेंगे। जातियों की गणना रिपोर्ट में अगड़ी जातियों और बनिया जाति के आंकड़े पर पूरे बिहार में अविश्वास का माहौल है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे सबसे पहले सामने आकर भ्रामक बताया था। कायस्थों को 0.6 प्रतिशत और किन्नरों को नगण्य जैसा दिखाए जाने के कारण पूरे राज्य में गुस्से का माहौल है। भाजपा को आम लोगों की ओर से लगातार इसपर मैसेज मिल रहा है और माना जा रहा है कि इस बैठक में आज भाजपा विरोध जताएगी। सर्वदलीय बैठक के दौरान भाजपा उन आंकड़ों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इस बैठक में चिराग पासवान को आमंत्रित नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में बैठक के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद हैं। जनता दल यूनाईटेड के प्रतिनिधि और राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी व विजेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के इकलौते विधायक अख्तरुल ईमान, सीपीएम के अजय कुमार, सीपीआईएमएल के महबूब आलम और सीपीआई के सूर्यकांत पासवान भी बैठक में हैं। जातीय जनगणना के प्रस्ताव पर मुहर लगाते समय 2019 में राज्य की नीतीश कुमार सरकार में रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से फिलहाल विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा हैं।

जातीय जनगणना का डाटा जारी करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
बिहार में जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी होने के बाद राजनीतिक सियासत गरमा गई है। प्रदेश में अत्यंत पिछड़े वर्ग की भागीदारी 36.014 8% बताई गयी है जबकि पिछड़ा वर्ग 27.1 2 8 6% बताया गया है। जाति जनगणना रिपोर्ट जारी होने के बाद तमाम जातियों की संख्या अब सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। याचिकाकर्ता इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और रिपोर्ट जारी करने के विरोध में अपनी बातें रखी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि हम इस मामले पर 6 अक्टूबर को ही आपकी दलील सुनेंगे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार : कौन ताकतवर, अब कौन कमजोर
Next Post: कांग्रेस देश के हिन्दुओं को बांटने का काम कर रही है ताकि उनको बर्बाद किया जा सके : पीएम मोदी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया