crossorigin="anonymous"> माले सांसद राजाराम सिंह ने भाजपा पर किया तीखा हमला, कहा "भाजपा को समाज से भी खत्म करना जरूरी" - Sanchar Times

माले सांसद राजाराम सिंह ने भाजपा पर किया तीखा हमला, कहा “भाजपा को समाज से भी खत्म करना जरूरी”

Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम से खबर है कि काराकाट के माले सांसद राजाराम सिंह ने भाजपा पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ सरकार से ही नहीं, बल्कि समाज से भी समाप्त करने की जरूरत है, क्योंकि भाजपा के कारण समाज में अनैतिकता बढ़ रही है।

राजाराम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में आज अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों के तरीके और उनकी मानसिकता भी बदल रही है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग जो दूसरों के राज्यों को “जंगलराज” की संज्ञा देते थे, अब अपने बारे में क्या कहेंगे? बिहार के विभिन्न जिलों, जैसे नालंदा में लगातार अपराधी घटनाओं की बढ़ती संख्या और सरकार की स्थिति को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार इन अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।

बाइट — राजाराम सिंह (माले सांसद)


Spread the love