Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 03 09 at 14.13.13 scaled

मुजफ्फरपुर : प्रशांत किशोर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला, उठाए गंभीर सवाल

Posted on March 9, 2025March 9, 2025 By Sanchar Times News

कहा, स्थिति आज लालू यादव के जंगलराज से भी बदतर हो गई है, नीतीश कुमार के शासनकाल में अधिकारियों का जंगलराज है

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

प्रशांत किशोर एकदिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर कड़ा हमला बोला। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति आज लालू यादव के जंगलराज से भी बदतर हो गई है। नीतीश कुमार के शासनकाल में अधिकारियों का जंगलराज है और उनकी राजनीतिक नैतिकता खत्म हो चुकी है। एक समय था जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे और पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में 200 लोगों की मौत पर इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आज उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में महज 42 सीटों तक सिमट गई है, फिर भी वे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को केवल अपनी कुर्सी की चिंता है, चाहे वह बीजेपी के साथ रहें या फिर राजद के साथ। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

PK ने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी से पूछा गंभीर सवाल

WhatsApp Image 2025 03 09 at 14.13.13 1

प्रशांत किशोर ने बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी से सीधा सवाल किया। उन्होंने कहा कि आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 1990 से लेकर अब तक बैंकों के माध्यम से 26 लाख करोड़ रुपये की पूंजी बिहार से बाहर चली गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वे सीडी रेशियो (Credit Deposit Ratio) के आंकड़े जनता के सामने रखें और यह बताएं कि बिहार की पूंजी राज्य से बाहर क्यों भेजी गई।

बिहार में गरीबी और बेरोजगारी पर निशाना, मनरेगा फंड के दुरुपयोग का आरोप

प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में 80% लोग रोजाना 100 रुपये भी नहीं कमा पाते। राज्य की प्रतिव्यक्ति आय 34,000 रुपये है, लेकिन पटना और बेगूसराय को छोड़कर यह आंकड़ा मात्र 25,000 रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मनरेगा जैसी योजनाओं के फंड का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रही है, जिससे जनता को कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है।

प्रशांत किशोर के इन आरोपों से राज्य की सियासत में हलचल मच गई है, और अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन आरोपों का किस तरह जवाब देते हैं।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: माले सांसद राजाराम सिंह ने भाजपा पर किया तीखा हमला, कहा “भाजपा को समाज से भी खत्म करना जरूरी”
Next Post: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल – लाइव स्कोर अपडेट

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया