Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|मनोरंजन
bollywood

दोगुनी उम्र के शख्स से शादी, धर्म परिवर्तन और अंडरवर्ल्ड की धमकिया-सोनम खान की जिंदगी का दर्दनाक सफर

Posted on December 17, 2025December 17, 2025 By Chhavi Singh

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिनकी जिंदगी और करियर अंडरवर्ल्ड की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ

ST.News Desk

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिनकी जिंदगी और करियर अंडरवर्ल्ड की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ। मोनिका बेदी, मंदाकिनी और ‘वीराना’ फेम जैस्मिन धुन्ना की तरह ही सोनम खान भी उन हसीनाओं में शामिल हैं, जिनका बसा-बसाया घर अंडरवर्ल्ड की दखलअंदाजी के चलते उजड़ गया। 80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से पहचान बनाने वाली सोनम खान ने बेहद कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उनका ग्लैमर भरा सफर संघर्षों और कुर्बानियों से भरा रहा।

14 साल की उम्र में किया डेब्यू

सोनम खान ने महज 14 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। फिल्म ‘विजय’ से उनके करियर को रफ्तार मिली, जबकि ‘त्रिदेव’ के सुपरहिट गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। सोनम ने अपने करियर में ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और देखते ही देखते टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।

प्यार के लिए बदला धर्म, करियर को कहा अलविदा

सोनम खान सिर्फ 18 साल की थीं, जब उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी। ‘त्रिदेव’ के सेट पर उनकी मुलाकात मशहूर निर्देशक राजीव राय से हुई। उस वक्त राजीव राय इंडस्ट्री के सफल फिल्ममेकर्स में गिने जाते थे। राजीव के प्रपोजल के बाद सोनम ने बड़े-बड़े फिल्मी ऑफर्स ठुकरा दिए और 18 साल की उम्र में 36 साल के राजीव राय से शादी कर ली। शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया और हिंदू धर्म अपना लिया। शादी के दो साल बाद वह मां बनीं, लेकिन तभी उनकी खुशहाल जिंदगी में अंडरवर्ल्ड की एंट्री हो गई।

अंडरवर्ल्ड की धमकियों ने उजाड़ी गृहस्थी

शादी के बाद सोनम खान ने फिल्मों से दूरी बना ली और पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित कर दिया। इसी दौरान उनके पति राजीव राय को अंडरवर्ल्ड से लगातार धमकियां मिलने लगीं। हालात इतने बिगड़ गए कि राजीव राय ने भारत छोड़कर विदेश में बसने का फैसला कर लिया। हालांकि, सोनम मुंबई छोड़ने को तैयार नहीं थीं। नतीजतन, राजीव विदेश चले गए और सोनम मुंबई में रहकर अकेले ही अपने बेटे गौरव की परवरिश करती रहीं।

25 साल के बेटे के सामने की दूसरी शादी

सालों बाद सोनम खान ने जिंदगी को दूसरा मौका दिया। उन्होंने 2017 में मुरली नाम के शख्स से दूसरी शादी की। खास बात यह रही कि इस शादी में उनके बेटे गौरव भी शामिल हुए, जिनकी उम्र उस वक्त 25 साल थी। आज गौरव 33 साल के हो चुके हैं।

एक इंटरव्यू में सोनम ने कम उम्र में शादी के फैसले पर बात करते हुए कहा था,
“मुझे शादी करने का कोई अफसोस नहीं है, लेकिन हां, काम छोड़ने का जरूर अफसोस है।”

कभी बॉलीवुड की चमकती सितारा रहीं सोनम खान की कहानी ग्लैमर, प्यार, कुर्बानी और संघर्ष की ऐसी दास्तान है, जिसमें शोहरत के पीछे छिपा दर्द साफ नजर आता है।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: मनरेगा खत्म करने के फैसले पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले– ‘गरीबों के अधिकारों से नफरत’
Next Post: हिजाब विवाद पर Giriraj Singh Nitish Kumar के समर्थन में, बोले-“इसमें गलत क्या है?”

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme