Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 9

रोहतास में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना

Posted on September 13, 2025September 13, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन दिनारा के भलुनी भवानी धाम के समीप स्थित प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें एनडीए के प्रमुख दलों के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Capture 1 5

सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री जनक राम, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, RLM के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष आलोक सिंह, राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, और पूर्व सांसद कविता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। सभी घटक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संभावित प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार समर्थन जताया।

सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “बिना काम के क्रेडिट लेने वाले नेता इन दिनों बिहार में घूम रहे हैं। एक नौवीं फेल व्यक्ति हमारे इंजीनियर मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा है। जब वह हाफ पैंट पहनना नहीं जानता था, तभी से हमारे नेता बिहार चला रहे हैं।”

इस मौके पर मंत्री जनक राम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “चुनाव के समय बहुत लोग वोट मांगने आएंगे, लालच देंगे। अगर कोई पैसा या वस्तु देता है, तो उसे रख लेना, लेकिन वोट सिर्फ एनडीए को ही देना है।” पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस सम्मेलन के जरिए एनडीए ने स्पष्ट संकेत दिया कि वे आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और कार्यकर्ताओं को संगठित करने में जुट गए हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: स्टेशन आउटर से केबल चोरी कर रहा चोर आरपीएफ के हत्थे चढ़ा
Next Post: सासाराम : बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा, “विपक्ष हो गया है संस्कारविहीन”

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया