Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 09 13 at 16.06.56

स्टेशन आउटर से केबल चोरी कर रहा चोर आरपीएफ के हत्थे चढ़ा

Posted on September 13, 2025September 13, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बीते शुक्रवार की देर रात रेलवे स्टेशन, सासाराम के आउटर पर स्थित एक अर्द्धनिर्मित केबिन में केबल तारों की चोरी कर रहे एक चोर को आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2025 09 13 at 16.06.57

पिछले कुछ दिनों से रेलवे में चल रहे नये निर्माण कार्यों में उपयोग किए जाने वाले केबल तारों की चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के बाद निरीक्षक प्रभारी श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक दीपेंद्र सिंह राणावत, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी, आरक्षी सौरभ कुमार, आरक्षी वी. के. सिंह एवं आरक्षी नजीत कुमार भारती की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चोर को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैमूर जिले के कुदरा निवासी निरंजन राम के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी किए गए केबल तार भी बरामद हुए हैं।

चोरी के इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सासाराम में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय, गया को अग्रसारित किया गया है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास : “बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा” में आकाश आनंद का हुंकार, कहा-बिहार में बसपा ही है असली विकल्प
Next Post: रोहतास में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया