Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
rajnath

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह: “हम जो कहते हैं, वह करते हैं”

Posted on July 29, 2025July 29, 2025 By Chhavi Singh

भारत की आतंकवाद पर ‘शून्य सहिष्णुता’ नीति का प्रदर्शन

ST.News Desk, New Delhi : राज्यसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकियों को मार गिराया है। उन्होंने इस कार्रवाई को भारतीय सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता और क्षमता का प्रमाण बताया। राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को निर्दोष 26 नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को सफलतापूर्वक ढेर कर दिया है।

भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं की भूमिका की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता नीति’ का ठोस प्रदर्शन था। “इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।” राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल वर्तमान की प्रतिक्रिया है बल्कि भारत के सुरक्षित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम भी है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 6 और 7 मई को चलाया गया, और इसे सेना, सीआरपीएफ तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि “गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी थी। जांच में स्पष्ट हो गया है कि जिन हथियारों का इस्तेमाल 22 अप्रैल को हुआ था, वही हथियार आतंकियों के पास बरामद हुए हैं।” रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “हम जो कहते हैं, वह करते हैं। यही हमारा चरित्र है।” राजनाथ सिंह के बयान से साफ है कि भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि ठोस कार्रवाई करता है और ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: “बिहार में फिर से नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री”, चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा एनडीए एकजुट और विजयी गठबंधन
Next Post: “ऑपरेशन सिंदूर सरकार की खुफिया विफलता का प्रतीक”

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया