ST.News Desk : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई और लगभग आधे घंटे तक चली। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि उक्त हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस मुलाकात को सुरक्षा हालात और राज्य से जुड़े विकास कार्यों के परिप्रेक्ष्य में अहम माना जा रहा है।






















